बेसिक कंप्यूटर कोर्स डिजिटल दुनिया में पहला कदम अब आसान! आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। चाहे वह छात्र हो, नौकरीपेशा व्यक्ति हो या गृहिणी, कंप्यूटर की समझ सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होती है। बेसिक कंप्यूटर कोर्स उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। बेसिक कंप्यूटर कोर्स में सबसे पहले कंप्यूटर की परिभाषा और उसका इतिहास पढ़ाया जाता है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करता है। इसकी सहायता से हम डाटा को संग्रहित कर सकते हैं, उसे संसाधित कर सकते हैं और आवश्यकता अनुसार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स के दौरान छात्रों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की मूलभूत जानकारी दी जाती है। हार्डवेयर कंप्यूटर के भौतिक हिस्से होते हैं जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू आदि। वहीं सॉफ्टवेयर वे प्रोग्राम होते हैं जो कंप्यूटर को कार्य करने में सहायता करते हैं, जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे Windows, Linux), MS Office, और ब्राउज़िंग सॉफ्टवेयर। बेसिक कंप्यूटर कोर्स में निम्नलिख...
For any query or suggestion, comment on me
ReplyDelete